पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी जिले के एक टीकाकरण केंद्र पर मची भगदड़, 20 लोग घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 20 लोग घायल हो गए।

कोलकाता, 31 अगस्त। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भगदड़ में 30 लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने घायलों की संख्या 20 बताई है। पुलिस के मुताबिक घायलों में से 5 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी ब्लॉक में टीकाकरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल में हुई।

stampede

दिन निकलते ही आसपास के गांवों और चाय बागानों से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ टीकाकरण केंद्र पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लगभग 2,000 लोग केंद्र के पास जमा हो गए थे और इलाके में शायद ही कोई पुलिस तैनात थी। जब पुलिस ने 10 बजे पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का गेट खोला तो भीड़ दौड़ पड़ी। धक्का-मुक्की में कई महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे जमीन पर गिर पड़े। लोगों की मदद करने के प्रयास में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। भारी पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां भगवान श्रीकृष्ण को दी गई 21 तोपों की सलामी, देखें वायरल वीडियो

इस हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए कई स्थानीय लोग भी आगे आए और उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक देबोर्शी दत्ता ने कहा कि लगभग 20 लोग घायल हो गए, लेकिन 15 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया और पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लगभग 30 लोग घायल हुए और आठ लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि उसने आज शाम 7 बजे तक 10,99,437 लोगों का टीकाकरण किया है, जोकि एक दिन में सर्वाधिक है। अधिकारियों ने कहा कि दिन के अंत तक यह आंकड़ा 12 लाख को पार कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+