राजस्थान में यहां भगवान श्रीकृष्ण को दी गई 21 तोपों की सलामी, देखें वायरल वीडियो
राजसमंद, 31 अगस्त। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भगवान को 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 21 तोपों की सलामी के बाद दूसरे दिन नंदमहोत्सव के तहत श्रीजी बावा के सम्मुख केसर हल्दी युक्त दही की होली खेली जाती है।

बता दें कि राजसमंद में श्रीनाथजी वैष्णव सम्पप्रदाय के केंद्रीय पीठासीन देव हैं, जिन्हें पुष्टिमार्ग या वल्लभाचार्य की ओर से स्थापित वल्लभ सम्पप्रदाय के रूप में जाना जाता है। श्रीनाथ जी की यह मूर्ति पहले मथुरा के निकट गोकुल में स्थित थी, परंतु जब मुस्लिम शासक औरंगजेब हिंदू मंदिर तोड़ते हुए मथुरा की ओर बढ़ा तो वल्लभ गोस्वामी जी इसे राजपूताना यानी राजस्थान ले आए थे।
राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में जिस स्थान पर मूर्ति की पुन: स्थापना हुई। उस स्थान का ही वर्तमान में नाथद्वारा कहा जाता है। आराध्य देव श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन सुबह मंगला झांकी के बाद परम्परानुसार श्रीजी को पंचामृत स्नान करवाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications