पश्चिम बंगाल: राज्य में अवैध हथियारों और गोला-बारूद रखने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएगी पुलिस

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को राज्य पुलिस को प्रदेश में अवैध हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

कोलकाता, 24 मार्च। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को राज्य पुलिस को प्रदेश में अवैध हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। ममता बनर्जी का यह आदेश उनके बीरभूम जिले का दौरा करने के बाद आया है, जहां सोमवार को टीएमसी के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के बाद रामपुरहाट में कुछ झोंपड़ियों में आग लगा दी गई थी, जिसमें 2 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

 arms and ammunition

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी

इस घटना के बार बीरभूम के दौरे पर गईं ममता ने कहा कि हत्याओं के संदग्धों की तलाश की जाएगी और जबतक वे आत्मसमर्पण नहीं कर देते, उनकी तलाश जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: INDIA: कोरोना से उबरा देश, 24 घंटों में मिले 1778 नए केस, अब 23087 सक्रिय मरीज

पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने का वादा

इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों में से एक को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया। ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि रामपुरहाट नरसंहार के लिए जिम्मेदार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मामले में कोई ठिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

घायलों को 50 हजार देने का ऐलान

उन्होंने कहा कि घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस को पूरे बंगाल में अवैध हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि सोमवार को बरशाल गांव के पंचायत उप प्रमुख एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता भादु शेख का शव इलाके में मिला था, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+