ममता से नहीं जीत पाई भाजपा, चुनाव में लगा तगड़ा झटका

तृणमूल कांग्रेस ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल नगर निगम में जीत दर्ज की है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दार्जलिंग, कालिमपोंग और कुरसोंग में जीत हासिल की है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सात नगर निगम के लिए हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 4 निगमों पर धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं तीन पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने जीत हासिल की है। चुनाव नतीजों में कांग्रेस और वामदलों को भारी झटका लगा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी कोई प्रभाव इन चुनावों में नहीं छोड़ पाई है। सात नगर निगमों पर 14 मई को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे 17 मई को घोषित किए गए।

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव परिणाम: 7 में से 4 निगमों पर ममता का कब्जा

169 में से टीएमसी को 68, जीजेएम को 69

169 में से टीएमसी को 68, जीजेएम को 69

तृणमूल कांग्रेस ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल नगर निगम में जीत दर्ज की है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दार्जलिंग, कालिमपोंग और कुरसोंग में जीत हासिल की है। सातों निगमों की कुल 148 सीटों में से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने 69, तृणमूल कांग्रेस ने 68, कांग्रेस और वामदलों ने 4, भाजपा ने 3, जन आंदोलन पार्टी (जीएपी) ने 2 सीटें जीती हैं, वहीं 1 सीट स्वतंत्र उम्मीदवार के खाते में गई है।

ममता बनर्जी पड़ीं भारी

ममता बनर्जी पड़ीं भारी

तृणमूल कांग्रेस ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल नगर निगम में जीत दर्ज की है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दार्जलिंग, कालिमपोंग और कुरसोंग में जीत हासिल की है। सातों निगमों की कुल 148 सीटों में से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने 69, तृणमूल कांग्रेस ने 68, कांग्रेस और वामदलों ने 4, भाजपा ने 3, जन आंदोलन पार्टी (जीएपी) ने 2 सीटें जीती हैं, वहीं 1 सीट स्वतंत्र उम्मीदवार के खाते में गई है।

कहां-कहां जीतीं ममता

कहां-कहां जीतीं ममता

सातों नगर निगमों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस ने जो चार नगर निगम अपने नाम किए हैं। उनमें मुर्शिदाबाद जिले की दोमकल नगर निगम में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, 1 सीट कांग्रेस-लेफ्ट के खाते में गई है। रायगंज की 27 में से वॉर्ड में से टीएमसी को 24 पर जीत मिली है। सीपीआईएम-कांग्रेस के खाते में 2 और बीजेपी के खाते मे एक सीट है। पुजाली में 16 वार्ड के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस को 12, भाजपा को 2, कांग्रेस-लेफ्ट को 1 वार्ड पर जीत मिली है। मिरिक की 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 6 पर जीत हासिल की है।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का दमदार प्रदर्शन

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का दमदार प्रदर्शन

सात में से तीन सीटों पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) को जीत मिली है। दार्जलिंग नगर निगम की 32 सीटों पर आए नतीजों में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने 31 पर जबकि 1 पर टीएमसी ने जीत हासिल की है।

कालिमपोंग की 23 सीटों में से जीजेएम ने 18, तृणमूल कांग्रेस ने 2, जेएपी ने 2 सीटें जीती हैं। एक सीट आजाद उम्मीदवार के खाते में गई है। कुरसोंग में जीजेएम ने 20 में से 17 सीटों पर जीत हासिल की है, 3 सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई हैं।

आपको बता दें कि 14 मई को हुए मतदान में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। सातों निकायों में से पुजाली में सबसे ज्यादा 79.6 प्रतिशत और दार्जलिंग में सबसे कम 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+