पश्चिम बंगाल: चुनावों के बाद हुई हिंसा मामले में सीबीआई ने पूर्वी मेदिनीपुर से 11 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर से 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
कोलकाता, 9 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले सीबीआई ने सितंबर में चुनावों के बाद राज्य में हुई हिंसा में कथित संलिप्तता को लेकर 6 लोगों को हिरासत में लिया था।

सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम ने 6 सितंबर को हावड़ा जिले का दौरा किआ और उन 6 लोगों को डोमजूर इलाके से हिरासत में लिया था। इससे एक दिन पहले सीबीआई ने चुनावों के बाद हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया था।
गिरफ्तारियों के बाद सीबीआई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में अभी तक कई केस दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि इसी साल अगस्त के महीने में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश दिया सीबीआई को पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच करने का आदेश दिया था, कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई की जांच पर कोर्ट निगरानी रखेगा। इसके अलावा कोर्ट ने हिंसा से जुड़े कम गंभीर मामलों की जांच के लिए एक विशेज जांच दल (SIT) गठित करने का भी आदेश दिया था। इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की 7 सदस्यीय टीम इस मामले की जांच कर रही थी, जिसने बाद में कोर्ट से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें: इस हरकत की टीचर ने बच्ची को दी ऐसी सजा कि जीवन भर के लिए अपंग हो गई बच्ची
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद राज्य के कई इलाकों में 2 मई को हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया था।












Click it and Unblock the Notifications