टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी पर लगाया अपराधियों को शरण देने का आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपराधियों को शरण दे रखी है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपराधियों को शरण दे रखी है। टीएमसी ने चुनाव आयोग से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Recommended Video
टीएमसी की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा है कि सुवेंदु अधिकारी जिन्हें भाजपा ने नंदीग्राम से टिकट दिया है उन्होंने नंदीग्राम से बाहर के अपराधियों को वहां के कई स्थानों पर शरण दे रखी है। टीएमसी ने इस स्थानों में कलिपाड़ा शी का घर, मेघनाथ पाल (हरिपुर) के घर, बोवेल-1 स्थित पबित्र कार के घर और बोवेल एमएसके एरिया स्थित बोजोहरि समंता के घर की लोकेशन दी है।
चिट्ठी में लिखा गया है कि सुवेंद् अधिकारी ने इन चार जगहों पर अपने गुंडों को पनाह दे रखी है। और सुवेंद् अधिकारी इनसे नियमित तौर पर मिलने भी जाते हैं। चिट्ठी में टीएमसी ने आगे लिखा, 'हमने इस बारे में पुलिस में भी शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बिधाननगर और कटवा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट
हम आपसे विनती करते हैं कि इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं और सुवेंदु अधिकारी द्वारा बाहर से बुलाए गए इन अराजक तत्वों पर पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।' इस चिट्ठी पर राज्यसभा सांसद और टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के हस्ताक्षर अंकित हैं।
पश्चिम बंगाल मेें 27 मार्च से विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुल मिलाकर 8 चरणों में मतदान होगा। 2 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications