राष्ट्रपति से मिले टीएमसी सांसद, तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने की मांग

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बीजेपी नेता व नारदा घोटाले के आरोपी सुवेंदु अधिकारी की कथित मुलाकात के मुद्दे पर टीएमसी फ्रंटफुट पर आ गई है।

कोलकाता, 5 जुलाई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बीजेपी नेता व नारदा घोटाले के आरोपी सुवेंदु अधिकारी की कथित मुलाकात के मुद्दे पर टीएमसी फ्रंटफुट पर आ गई है। इस मामले को लेकर टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय और महुआ मोइत्रा ने सॉलिसिटर जनरल को उनके पद से हटाने की मांग की है।

Recommended Video

    Solicitor General Tushar Mehta को हटाने की मांग, राष्ट्रपति से मिला TMC Delegation | वनइंडिया हिंदी
    Mahua Moitra

    बता दें कि टीएमसी नेता महुआ मोइ्त्रा, डेरेक ओब्रायन और सुखेंदु शेखर रॉय ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग की थी। पत्र में उन्होंने कहा था कि मीडिया में वीडियो सहित खबरें आई हैं कि सुवेंदु अधिकारी ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता के जया सिनेमा में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे

    टीएमसी क्यों उठा रही है मुद्दा
    बता दें कि इस मुलाकात को लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी धोखाधड़ी, अवैध रिश्वत सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और नारदा स्टिंग मामले के आरोपी हैं। जबकि सॉलिसिटर जनरल बड़े कानून अधिकारी हैं और नारदा मामले सहित महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर सरकार और उसकी एजेंसियों को सलाह देते हैं। नारदा मामले में सीबीआई जांच कर रही है, ऐसे में इस मामले के आरोपी (सुवेंदु अधिकारी) से उनकी मुलाकात सही नहीं ठहराई जा सकती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+