भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को पार्टी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

पिछले कुछ समय से मतभेदों के चलते हाल ही में भाजपा से किनारा कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

कोलकाता: पिछले कुछ समय से मतभेदों के चलते हाल ही में भाजपा से किनारा कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिन्हा को टीएमसी का उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में में नियुक्त किया गया है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: TMC में शामिल Yashwant Sinha को मिली बड़ी जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी
    Yashwant Sinha

    मालूम हो कि लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े रहे यशवंत सिन्हा ने मतभेदों के चलते भाजपा से किनारा कर लिया था और टीएमसी में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में जो हमला हुआ वह बहुत गंदा था।

    यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

    लंबे वक्त तक भाजपा से जुड़े रहे यशवंत सिन्हा ने साल 2018 में भाजपा से अपने संबंध खत्म कर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन यशवंत एक भार फिर राजनीति की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे वक्त में टीएमसी का दामन थामा जब पार्टी के कई दिग्गज नेता टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

    यशवंत को इसी बात का फायदा मिला और ममता ने उन्हें उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इससे पार्टी में उनका कद काफी ऊंचा हो गया है। यदि टीएमसी एक बार फिर बंगाल की सत्ता हथियाने में कामयाब रहती है तो यशवंत के लिए यह सोने पर सुहागे से कम नहीं होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+