Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

कोलकाता। बीजेपी ने आज जारी अपनी तीसरी और चौथी सूची में जहां केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कई सांसदों को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही टिकट की आस लगाए कई लोगों के टिकट कटे हैं जिसे लेकर अब बगावत भी शुरू हो गई है। इनमें प्रमुख नाम कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी का है। कभी टीएमसी के दिग्गज रहे सोवन चटर्जी ने 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वह अपनी पारंपरिक बेहला पूर्व सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिससे नाराज चटर्जी ने बीजेपी छोड़ दी है।

Sovan Chaterjee

चटर्जी की जगह बीजेपी ने पिछली 25 फरवरी को पार्टी में शामिल होने वाली अभिनेत्री पायल सरकार को बेहला पूर्वी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय नेतृत्व को भेजा इस्तीफा
रविवार को बीजेपी नेता बैशाखी बनर्जी ने सोवन चटर्जी के पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। इसके साथ ही बैशाखी ने खुद के भी भाजपा से अलग होने की घोषणा की है। सोवन चटर्जी और बैशाखी बनर्जी ने अपना इस्तीफा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है।

सोवन चटर्जी का जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। खासतौर पर जब पार्टी कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में उम्मीद कर रही थी कि सोवन चटर्जी कैडर को मजबूत करेंगे।

कौन हैं सोवन चटर्जी ?
सोवन चटर्जी को 2010 में कोलकाता के मेयर बने थे। इसके बाद 2011 में वह बेहला पूर्व सीट से टीएमसी के टिकट पर विधायक बने। 2016 के विधानसभा चुनाव में दोबारा वह इसी सीट से चुने गए। 2016 में वह ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री बने। बाद में 2019 में वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+