रेप और मर्डर ही टीएमसी का 'खेला' है, वे महिलाओं के रेप का जश्न मना रहे हैं- 'खेला होबे दिवस' पर स्मृति ईरानी

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को पूरे राज्य में 'खेला होबे दिवस' मनाया। वहीं, भाजपा इस खेला होबे दिवस को पचा नहीं पा रही है और उसने ममता बनर्जी की पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

कोलकाता, 19 अगस्त। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को पूरे राज्य में 'खेला होबे दिवस' मनाया। वहीं, भाजपा इस खेला होबे दिवस को पचा नहीं पा रही है और उसने ममता बनर्जी की पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि टीएमसी ने क्या 'खेला' किया है। बलात्कार और हत्या इनका खेला है और टीएमसी अब आधिकारिक तौर पर महिलाओं के बलात्कार का जश्न मनाएगी। ये है ममता बनर्जी की राजनीति।

Smriti Irani

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश देने पर स्मृति ने कहा कि यह न्याय की राह पर एक ठोस कदम है। यह हमारे मृत श्रमिकों के परिवारों के लिए एक संदेश है कि उन्हें लोकतंत्र में अपना विश्वास खोने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें न्याय मिलेगा।

क्या महिलाओं का रेप करना और लोगों को मारना राज्य सरकार का अधिकार है। क्या लूट, भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जलाना और अपने ही देश में भारतियों को शरणार्थी बना देना सिर्फ इसलिए क्योंकि वे भाजपा के सर्मथक थे, क्या राज्य सरकार का अधिकार है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के हाथों मिली करारी हार को बीजेपी भुला नहीं पा रही है। पश्चिम बंगाल में मिली हार बीजेपी के सीने पर एक ऐसा जख्म है जो अब नासूर बन चुका है। जब से हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के आदेश दिए हैं तब से बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है। टीएमसी के खेला होबे दिवस के विरोध में भाजपा ने कोलकाता में 16 अगस्त 1946 में हुए नरसंहार को याद करते हुए 'बंगाल बचाओ दिवस' मनाया।

यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया को मिली प्लेन हाइजैक करने की धमकी

60 साल की महिला के साथ हुए बलात्कार का जश्न मना रही टीएमसी
स्मृति ईरानी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए का कि बंगाल में 60 साल की महिला के साथ रेप हुआ, लेकिन दीदी बोल रही हैं कि खेला 'होबे'। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। हालांकि ममता बनर्जी का कहना है कि वह हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी।

खेला होबे दिवस पर हुआ फुटबॉल मैच का आयोजन
बता दें कि टीएमसी ने खेला होबे दिवस पर हर जगह फुटबॉल मैच कराया। यह मैच उन 16 लोगों की याद में आयोजित कराए गए, जिनकी 1980 में 16 अगस्त के दिन ईस्ट बंगाल और मोहन बागान क्लबों के बीच हुए एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ और दंगों में मौत हो गई थी। टीएमसी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+