12 घंटे के अंदर पश्चिम बंगाल में दूसरी बार आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बंगाल में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
कोलकाता। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बंगाल में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। 12 घंटे के अंदर यह दूसरी बार है जब इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप सुबह 7.07 बजे आया जिसका केंद्र सिलीगुड़ी से 64 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

जैसे भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये वह अपने घरों से बाहर आ गए, लोगों में डर का माहौल हो गया। भूकंप के झटके बंगाल के उत्तरी जिलों जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलींग में महसूस किए गए। इसका प्रभाव सिक्किम के भी कुछ इलाकों में देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव: राहुल गांधी ने वोटरों से की खास अपील, देखें Tweet
इससे पहले सोमवार को आए 5.4 तीव्रता के भूकंप ने लोगों में भय का माहौल बना दिया। सिक्किम, असम, बंगाल और बिहार में भी इसके झटके महसूस किये गए। सोमवार को आए भूकंप का समय रात 8.49 बजे था जिसका केंद्र भारत-भूटान सीमा के निकट था और जिसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।












Click it and Unblock the Notifications