बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव: राहुल गांधी ने वोटरों से की खास अपील, देखें Tweet
नई दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की बात कही है।, उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की है। आपको बता दें कि आज जहां पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है तो वहीं असम में अंतिम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हो रही है।
Recommended Video

मालूम हो कि मंगलवार को बंगाल में 31,असम में 40 , केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। वोटिग को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस चरण के चुनाव के लिए केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने धुंआदार चुनाव प्रचार किया है।
केरल में 27 लाख लोग इस बार वोट डालने के लिए योग्य
आपको बता दें कि केरल में 27 लाख लोग इस बार वोट डालने के लिए योग्य हैं। तो वहीं पुडुचेरी में चुनावों से ठीक पहले बहुमत साबित न कर पाने की स्थिति में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री रहे वी. नारायणसामी को इस बार टिकट भी नसीब नहीं हुआ है। केरल और पुडुचेरी में कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगाया है। अब देखते हैं कि राज्य की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है या नहीं।
तमिलनाडु में लड़ाई रोचक
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव हो रहे हैं। यहां एआईएडीएमके-बीजेपी और डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। इस बार अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की अगुवाई वाली मक्कल निधि माईम भी गंठबंधन में चुनावी मैदान में है। देखते हैं जनता किसकी बात सुनती है।












Click it and Unblock the Notifications