विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के बाद रेंगते हुए दफ्तर से बाहर आए रजिस्ट्रार, वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को तत्काल खोलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कोलकाता, 1 मार्च। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को तत्काल खोलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार आशीष अग्रवाल के कार्यालय का घेराव किया। मंगलवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। बढ़ते विरोध और नारेबाजी को देखते हुए रजिस्ट्रार को मंगलवार को अपने कार्यालय से बाहर आना पड़ा। वह अपने दफ्तर से रेंगते हुए बाहर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: रूसी सेना मिसाइलों से यूक्रेन के प्रमुख शहर की इमारतों को कर रही तबाह,देखें दिल दहला देने वाला Video
सोशल मीडिया पर वायर हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रजिस्ट्रार रैंगते हुए अपने कार्यालय से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र हॉस्टलों को दोबारा खोलने की मांग कर रहे हैं ताकि वे कैंपस में रह सकें।
आखिर क्यों रेंगते हुए बाहर आए रजिस्ट्रार
रजिस्ट्रार ने कहा कि उन्हें रेंगते हुए दफ्तर से बाहर आना पड़ा क्योंकि वह दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर नहीं चल सकते थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रजिस्ट्रार को छात्रों ने रेंगने के लिए मजबूर किया, लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications