राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर के पास मिले विस्फोटक, 5 गिरफ्तार

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर से 5 किलोमीटर के दायरे में विस्फोटक बरामद हुए हैं।

बेहरामपुर। पश्चिम बंगाल स्थित जिला मुर्शिदाबाद की स्थानीय पुलिस ने भारत के राष्ट्र्पति प्रणब मुखर्जी के आवास से 5 किलोमीटर के दायरे में 200 किलोग्राम विस्फोटक और सल्फर बरामद किया है।

बता दें कि प्रणब का घर जंगीपुर और रघुनाथगंज में हैं।

जंगीपुर एसडीपीओ पिनाकी दत्त ने कहा कि सुती, सागरदिघी और रघुनाथगंज पुलिस ने विस्फोटक रैकेट के लिए ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक चलाया गया। इस दौरान 5 लोग गिरफ्तार किए गए।

pranab

पुलिस ने की छापेमारी

ऑपरेशन की शुरूआत में पुलिस ने सुती स्थित विस्फोटकों का सौदा करने वाले दो लोग, जैरत शेख और इशा शेख से पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने रघुनाथगंज में दरबेशपारा में एक स्टोर पर छापेमारी की।

पुलिस को वहां से 94 किलो गन पाउडर मिला। पुलिस ने दुकान के मालिक प्रबीर दत्त और उसके सहायक शुभो हलदार को गिरफ्तार किया।

मंगलवार सुबह की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रघुनाथजंग के गरीघाट से 100 किलोग्राम सल्फर बरामद किया। ये सल्फर एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस से बरामद हुए।

भेजी जानी थी सल्फर

ट्रांसपोर्ट ऑफिस के मालिक और वैन ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि सल्फर की बोरियां रघुनाथगंज स्थित रंजीतपुर के हुसैन एसके को भेजी जानी थी।

पुलिस ने हुसैन के गोदाम पर भी छापेमारी की जहां से 35 किलो विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस से रंजीतपुर तक कैरियर गुड्स पहुंचाने वाले राजू शेख को हिरासत में लिया।

मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि हमने विस्फोटक रैकेट के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही विस्फोटकों और कच्चा माल बरामद किया। हमने पूरे रैकेट का भंडोफोड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+