पश्चिम बंगाल चुनाव: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती BJP में हुए शामिल, PM मोदी की रैली से पहले ली सदस्यता

पश्चिम बंगाल चुनाव: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती BJP में हुए शामिल, PM मोदी की रैली से पहले ली सदस्यता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर हिंदी फिल्मी सिनेमा के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रविवार (7 मार्च) को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली रैली से पहले मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए। पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मंच पर पहुंच चुके हैं। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के पार्टी प्रमुख दिलीप घोष और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

Recommended Video

    West Bengal Election: Kolkata में PM Modi की Rally, शामिल हुए Mithun Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    मिथुन चक्रवर्ती के BJP में शामिल होने की चर्चा काफी दिनों से थी

    मिथुन चक्रवर्ती के BJP में शामिल होने की चर्चा काफी दिनों से थी

    राज्य के पार्टी प्रमुख दिलीप घोष और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, और सुवेन्दु अधकारी भी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद हैं। काफी दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। आज इन सारी अटकलों पर विराम लग गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं। 70 साल के मिथुन चक्रवर्ती इस्तीफा देने से पहले दो साल के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

    कैलाश विजयवर्गीय बोले- स्वागतम मिथुन दा

    कैलाश विजयवर्गीय बोले- स्वागतम मिथुन दा

    बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार (6 मार्च) को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की थी। विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती से बेलगछिया स्थित अपने निवास पर मुलाकात की थी। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कैलाश विजयवर्गीय ने पहले कहा था, "मैंने उनसे (मिथुन चक्रवर्ती) टेलीफोन पर बात की है, वह आज पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में आने वाले हैं। मैं उनके साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकूंगा।"

    हालांकि मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने के बाद रविवार को कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, स्वागतम मिथुन दा।

    मिथुन चक्रवर्ती से पहले कई TMC नेता BJP में हुए शामिल

    मिथुन चक्रवर्ती से पहले कई TMC नेता BJP में हुए शामिल

    मिथुन चक्रवर्ती से पहले कई टीएमसी नेता पहले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा में शामिल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज 7 मार्च को पश्चिम बंगाल में पहली चुनावी रैली करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाला है। राज्य में आठ चरणों में मतदान होंगे। आखिर मतदान 29 अप्रैल को है। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+