मोदी ने किया ममता पर हमला तो टीएमसी ने कहा गुजरात का कसाई

आयोग की चेतावनी के बावजूद भी अपमानजनक बयानों का दौर जारी है। चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला किया। इसका जिस अंदाज में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जवाब मिला, उसकी कल्पना शायद बीजेपी ने नहीं की होगी।
तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने मोदी को एक ही सांस में कई बार गुजरात का कसाई कह डाला। दरअसल टीएमसी मोदी के हमले से तिलमिलाई हुई थी। दो महीने तक टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नरम रुख अपनाने वाले नरेंद्र मोदी ने अब हमले शुरु कर दिए है। पिछले तीन हफ्ते में दूसरी बार मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
बंगाल में आयोजित रैली में मोदी ने शारदा घोटाले का मुद्दा उठाया। मोदी ने ममता बनर्जी के पेंटिंग्स की ऊंची कीमत के बहाने हमला किया और अंत में बीजेपी सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने की धमकी दे डाली।
अपनी मुखिया पर तेज हमले होता देख टीएमसी का खिसियाना लाजिमी था। सो मोदी के इस रुख का टीएमसी से जवाब दिया और टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने मोदी को बार-बार गुजरात का कसाई बताकर मानहानि तक की धमकी दे डाली। मोदी ने ममता पर पश्चिम बंगाल के लोगों के सपने तोड़ने का आरोप लगाया तो तृणमूल की तरफ से मोदी पर जवाबी हमले हुए।












Click it and Unblock the Notifications