ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला- मैं उनमें से नहीं जो 5 स्टार होटल से लंच पैक करवाकर दलितों के यहां भोजन करते हैं

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज दक्षिण 24 परगना के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कोलकाता। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज दक्षिण 24 परगना के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा कि वह भाजपा द्वारा समर्थित पार्टी जो हैदराबाद से चुनाव लड़ने यहां आई है और पश्चिम बंगाल में उसकी सहयोगी पार्टी के झांसे में न आएं।

Mamata Banerjee

वह वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए मैदान में हैं। निश्चित तौर पर उनका निशाना असदुद्दीन की पार्टी एआईएमआईएम और अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट पर था। मालूम हो कि दोनों ही पार्टियों ने टीएमसी द्वारा समर्थन के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था। अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट बंगाल में सीपीआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से भी आग्रह किया कि वे भाजपा की सांप्रदायिक झड़पों को भड़काने की कोशिशों के खिलाफ भी पहरेदारी करें और आपके इलाके में परेशानी खड़ी करने के लिए आए बाहरी लोगों को घुसने न दें।

यह भी पढ़ें: संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की चोट पर कसा तंज, Video शेयर कर बोले- 'बेचारा पैर वो...कितने दर्द में है'

Recommended Video

    Bengal Election 2021: PM Modi बोले- Mamata Banerjee की बौखलाहट बढ़ती जा रही है | वनइंडिया हिंदी

    मैं एक कट्टर हिंदू हूं
    अपने ऊपर लगे अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- 'मैं एक कट्टर हिंदू हूं और घर से बाहर निकलने से पहले रोज चंडी मंत्र का पाठ करती हूं, लेकिन में सभी धर्मों के लोगों के धर्म का सम्मान करने की अपनी परंपरा पर विश्वास रखती हूं।' भजपा नेताओं के दलितों के घरों पर भोजन करने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'उन्होंने कहा में ब्राह्मण महिला हूं, लेकिन में हर समय अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जुड़ी रहती हूं जो मेरी हर जरूरतों का ख्याल रखती हैं। वह मेरे लिए खाना भी बनाती हैं।'

    5 स्टार होटल से खाना लाकर दलितों के यहां खाते हैं
    ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे उन लोगों की तरह इस बात का प्रचार करने की जरूर नहीं है जो 5 स्टार होटल से लंच लाकर दलितों के आंगन में बैठकर खाते हैं और जिनका स्वभागव दलित विरोधी, पिछड़ी जाति विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी है।

    सत्ता में आते ही सीएए-एनआरसी लागू करेगी भाजपा

    उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही एनआरसी और सीएए लागू करेगी और लोगों को यहां से जाने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा, 'वे पश्चिम बंगाल और इसके लोगों को बांट देंगे। याद रखिए कि उन्होंने कैसे 14 लाख बंगालियों और 2 लाख बिहारियों के नाम एनआरसी से हटा दिए हैं।'

    लोगों में दहशत पैदा कर रहे केंद्रीय बल
    ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले केंद्रीय बल हर व्यक्ति के घर जाकर उन्हें डरा-धमका रहे हैं और उनसे भाजपा को वोट डालने को कह रहे हैं। उन्होंने लोगों से इनका सामना करने को कहा।

    दलबदलुओं की हमारी पार्टी में कोई जगह नहीं
    टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले रैदिघी के वर्तमान विधायक और अभिनेता देबश्री रॉय पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने टीएमसी से टिकट न मिलने पर भाजपा का दामन थामा। हमारे यहां ऐसे अवसरवादियों की कोई जगह नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी केवल विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होने हैं जबकि नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+