पश्चिम बंगाल चुनाव - टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ममता बनर्जी की 1980 के दशक की फोटो
ममता की जीत पर एक 'इंडियन हिस्ट्री पिक्स' नाम के ट्विटर अकाउंट ने ममता बनर्जी की 1980 की फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया वायरल हो गई।
कोलकाता, 3 मई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भाजपा व अन्य विपक्षी दलों को धूल चटाकर प्रचंड वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। टीएमसी को विधानसभा की 292 सीटों में से 214 सीटें मिलीं हैं जबकि उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी भाजपा केवल 76 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने जा रही हैं।

इस जीत के लिए उन्हें पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं कि कोरोना वायरस के अलावा भाजपा से मिल रहीं चुनौतियों के साथ ममता बनर्जी के लिए इस बार का चुनाव सबसे कठिन चुनाव रहा। भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर के सामने ममता सीना तानकर खड़ी रहीं और इस भारी जीत के साथ उन्होंने दिखा दिया कि बंगाल में सिर्फ और सिर्फ दीदीगिरी चलती है।
यह भी पढ़ें: जीत के बाद बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग की मदद के बिना BJP पश्चिम बंगाल में 50 सीट भी नहीं ला पाती
अपनी जीत के बाद पहली बार जनता से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की नहीं बल्कि पूरे भारत की जीत है। ममता की जीत पर एक 'इंडियन हिस्ट्री पिक्स' नाम के ट्विटर अकाउंट ने ममता बनर्जी की 1980 की फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया वायरल हो गई।
इस फोटो पर उनके चाहने वालों ने तरह तरह के कमेंट किये हैं। किसी ने उन्हें बॉस लेडी करार दिया, तो इसी ने ममता को उनकी भारी जीत के लिए बधाई दी।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका खारिज -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications