जीत के बाद बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग की मदद के बिना BJP पश्चिम बंगाल में 50 सीट भी नहीं ला पाती

जीत के बाद बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग की मदद के बिना BJP पश्चिम बंगाल में 50 सीट भी नहीं ला पाती

कोलकाता, 03 मई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के नतीजे सामने आ गए हैं। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में धमाकेदार जीत हालिस की है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं और बीजेपी 75 पर ही सिमट गई है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी अधिकारिक आंकड़ों की घोषणा नहीं की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारत के चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने "भाजपा के प्रवक्ता" की तरह काम किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि आयोग की मदद के बिना भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाती।

Recommended Video

      जीत के बाद बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग की मदद के बिना BJP पश्चिम बंगाल में 50 सीट भी नहीं ला पाती
      Mamata Banerjee

      मैंने पहले ही कहा था- हम दोहरी शतक मारेंगे

      इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ''भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें चुनाव आयोग की मदद से आई हैं। चुनाव आयोग की मदद के बिना भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत सकती थी। इस पूरे चुनाव में चुनाव आयोग ने इस बार जिस तरह का बर्ताव किया वह भयानक था।''

      'आपने दावा किया था कि टीएमसी 221 सीटे जीतेगी?' इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, मैं एक "स्ट्रीट फाइटर" हूं। मैंने शुरू से ही कहा कि हम दोहरी शतक 200 से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा 70 पार नहीं करेगी।

      बंगाल के लोगों को सलाम करती हूं: ममता बनर्जी

      'आपने दावा किया था कि टीएमसी 221 सीटे जीतेगी?' इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, मैं एक "स्ट्रीट फाइटर" हूं। मैंने शुरू से ही कहा कि हम दोहरी शतक 200 से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा 70 पार नहीं करेगी।

      पश्चिम बंगाल की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया,''कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीनों में "छेड़छाड़" की गई और कई डाक मतपत्रों को "रद्द" किया गया। लेकिन मैं बंगाल के लोगों को सलाम करती हूं। उन्होंने न केवल बंगाल, बल्कि देश को भी बचाया है।"

      नंदीग्राम हारने पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

      नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी जीत गए हैं। अपनी हार पर ममता बनर्जी ने कहा, ''यह हार नहीं हुई है। हमने रिकाउंटिंग की बात की है और मांग की है क्योंकि वहां वोटों के साथ छेड़छाड़ की गई है। मतदान के दिन भी, मैं तीन घंटे के लिए मतदान केंद्र के बाहर बैठी थी क्योंकि वहां किसी को मतदान करने नहीं दिया जा रहा था।'' नंदीग्राम चुनाव परिणाम पर कोर्ट जाने की बात पर ममता बनर्जी ने कहा, वर्तमान में उनकी पार्टी ने वोटों की गिनती दोबार करने की मांग की है।

      ममता बनर्जी ने कहा- नंदीग्राम से लड़ने का कोई पछतावा नहीं

      ममता बनर्जी ने कहा, '' हम चाहते हैं शुरुआत से पोस्टल बैलेट और वीवीपीएटी को फिर से गिना जाए। भाजपा के माफिया गिरोह ने नंदीग्राम में ऑपरेशन किया और छेड़छाड़ की है। हालांकि लोगों को सच्चाई पता है।''

      ममता बनर्जी ने कहा, "कोई पछतावा नहीं है। मैं चिंतित नहीं हूं। हर सीट मेरी सीट है। मैंने एक जोखिम उठाया है। मुझे चुनाव आयोग और नंदीग्राम में स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित किया गया है, जो आयोग द्वारा तैनात किया गया था। बंगाल ने इस चुनाव परिणाम के साथ देश को बचाया है''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+