Video: कोलकाता फ्लाईओवर पर डांस करना शख्स को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा नोटिस
कोलकाता, 21 सितंबर: हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने वाली मॉडल का वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसे ही एक और वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इंदौर की डांसर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं अब कोलकाता से सामने आए इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस की कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा। क्या है पूरा मामला जानिए...
Recommended Video

फ्लाइओवर पर डांस वीडियो पड़ा भारी
दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक फ्लाइओवर पर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैंडी साहा ने नाइटी पहनकर डांस किया था। सैंडी ने कोलकाता के मां फ्लाइओवर पर भारी ट्रैफिक के बीच डांस करते हुए एक वीडियो बनाया और 13 सितंबर को अपने फेसबुक पर शेयर कर दिया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनको तगड़ा झटका लगा है।

'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने'
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार पर तंज कसते हुए इन्फ्लुएंसर सैंडी साहा उसी पुल पर गए थे, जहां थोड़े दिनों पहले यूपी सरकार के एक ऐ़ड में उसको दिखाया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैंडी साहा एक कार से पुल पर उतरते हैं और फिर वो रोड क्रॉस करके डिवाइडर पर जाकर डांस करने लगते हैं। वहीं ब्रेकग्राउंड में 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने' वाला गाना सुनाई दे रहा है।

पुलिस हेडक्वार्टर पर पेश होने के लिए नोटिस
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पुलिस को टैग किया था और कार्रवाई करने की मांग की गई थी, जिसके बाद हरकत में आई कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर सैंडी साहा को कोलकाता पुलिस हेडक्वार्टर पर पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कार मालिक को भी नोटिस जारी किया है। लालबाजार में ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने सैंडी साहा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के साथ फ्लाईओवर के सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद कार के मालिक की पहचान की है।

बंगाल के फेमस कॉमेडियन सैंडी साहा
इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। 13 सितंबर शेयर किए गए इस वीडियो पर अब तक 2 लाख के करीब लाइक्स और 15 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। वहीं कमेंट में कई लोगों ने दावा करते हुए कहा कि इस तरह की वीडियो मां फ्लाईओवर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। इधर, सैंडी ने दावा करते हुए कहा है कि उन्हें फ्लाईओवर पर कार रोकने पर प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी। बता दें कि सैंडी साहा बंगाल के काफी फेमस कॉमेडियन है, उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications