आई लीग: मुंबई के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगा मोहन बागान
बुधवार को कोलकाता के रविंद्र सरोवर स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मोहन बागान इससे पहले 10 में से 9 मुकाबले जीत चुकी है।
कोलकाता। बुधवार को मुंबई एफसी के खिलाफ मैच में जीत के साथ मोहन बागान आई लीग में एक बार फिर से जीत की राह पर आने के इरादे से उतरेगा। बुधवार को कोलकाता के रविंद्र सरोवर स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

चर्चिल ब्रदर्स ने 4 मार्च को पिछडने के बाद वापसी करते हुए यहां हीरो आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के 12वें दौर में मोहन बागान को 2-1 से हराकर उसकी जीत की लय तोड़ दी थी। 9 मैचों में जीत के बाद बागान की ये पहली हार रही। मोहन बागान के 10 मैचों में 21 अंक हैं।
मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबले में चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हरा दिया। आइजोल 27 अंको के साथ अकंतालिका में शीर्ष पर है। इस्ट बंगाल दूसरे और मोहन बागान तीसरे पायदान पर है।
पढ़ें- आईलीग मैच में जीत के लिए आज चर्चिल बदर्स से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल












Click it and Unblock the Notifications