शॉर्ट स्कर्ट पहनी लड़की को नहीं देखने दिया 'हैप्पी न्यू ईयर', कब बदलेगी सोच?
कोलकाता। एक तरफ देश जहां मंगलयान की कामयाबी पर खुश है और प्रगति के झंडे गाड रहा है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की कुछ घटनाएं देश को पिछड़ेपन की गर्त में ले जा रही हैं। एक तरफ जहां नारी शक्ति को बल देने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ आज भी महिलाओं के परिधान को लेकर धारणाएं नहीं बदली हैं। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। यहां के एक सिनेमा हॉल में 17 साल की लड़की को अंदर इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि उसने शॉर्ट स्कर्ट पहना था।

खास बात ये है कि थिएटर नगर निगम के स्वामित्व में है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही साथ थिएटर में लगे विवादित नोटिस को भी हटा दिया गया है। थिएटर के जिन कर्मचारियों ने लड़की को रोका और उसकी ड्रेस को आपत्तिजनक करार दिया था, उन दोनों को निलंबित करने के साथ ही प्रबंधन ने माफी मांग ली है। जानकारी के मुताबिक 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने पिता और भाई के साथ हाल ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिलम 'हैप्पी न्यू ईयर' देखने स्टार थिएटर आई थी।
उसने बताया कि थिएटर में प्रवेश के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उसे रोका और कहा कि शॉर्ट स्कर्ट पहनकर थिएटर में जाने की अनुमति नहीं है। लड़की के पिता ने बताया कि कर्मचारियों का कहना है कि लड़कों को हाफ पैंट व लड़कियों को शॉर्ट स्कर्ट के साथ थिएटर में फिल्म देखने की अनुमति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications