लगातार तीसरी बार बंगाल की सीएम बनीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी ने दी बधाई

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर ममता बनर्जी को बधाई दी है।

कोलकाता, 5 मई। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर ममदा दीदी को बधाई।' ममता बनर्जी को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

Recommended Video

    PM Modi के बधाई संदेश पर Mamata Banerjee ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi

    इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के समक्ष हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ जंग होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य

    मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा देखने को मिली थी। कई जगह टीएमसी समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। टीएमसी के नव-निर्वाचित सदस्य अब कल शपथ लेंगे।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 मई को घोषित किए गए थे, जिनमें टीएमसी को भारी मतों से जीत हासिल हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+