मोदी के आदेश की नाफरमानी कर रहे हैं ममता सरकार के मंत्री
केंद्र की मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए जो बड़ा फैसला लिया था उसे पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री मानने से इनकार कर रहे हैं।
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने सोमवार को अपनी कार पर लाल बत्ती का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीआईपी स्टेटस पर लगाए गए बैन के बाद भी लाल बत्ती का इस्तेमाल किया।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूप बिस्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि 'हमारी सरकार ने इसे अब तक बैन नहीं किया है।'
SJDA के अध्यक्ष भी
इतना ही नहीं सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी (SJDA) के अध्यक्ष भी अपनी गाड़ी पर लालबत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मई महीने की शुरूआत से ही केंद्र ने कहा था कि मंत्री लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। कई मंत्रियों ने तो 1 मई का इंतजार भी नहीं किया और अपनी गाड़ी से लाल बत्ती आदेश के तुरंत बाद उतार दी। इसके बाद सिर्फ एंबुलेंस पर लाल बत्ती का प्रयोग किया जा सकेगा।

इससे पहले बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से इनकार किया था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'ममता बनर्जी बोलीं आप जला के रखें, खूब जलाएं। आप घुमाते रहें, हम हैं।'












Click it and Unblock the Notifications