अनीस खान को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प

आलिया यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता अनीस खान की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली।

कोलकाता, 22 फरवरी। आलिया यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता अनीस खान की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनीस खान के लिए न्याय की मांग करते हुए सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Anish Khan

हम अनीस के परिवार को इंसाफ दिलाना चाहते हैं

इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि अनीस की बेरहमी से हत्या कर दी गई जबकि वे सही के साथ खड़े थे और गलत के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्होंने कहा- हम केवल उनके परिवार को इंसाफ दिलाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: हर्ष हत्याकांड: शिवमोग्गा में कर्फ्यू, धारा 144 को बढ़ाया गया, अब तक 6 लोग गिरफ्तार

18 फरवरी को तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

बता दें कि अनीस खान की 18 फरवरी को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद अनीस के पिता ने आरोप लगाया था कि हावड़ा जिले में स्थित उनके घर पर चार लोग पुलिस की वर्दी और सादे कपड़े में पहुंचे थे और उन्होंने तीसरी मंजिल से उनके बेटे को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अनीष के पिता ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

कोलकाता में CAA के खिलाफ प्रमुख चेहरा थे अनीस

गौरतलब है कि खान नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ कोलकाता में हुए विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा थे। बाद में वे इंडियन सेक्युलर फ्रंड में शामिल हो गए। उनकी मौत के बाद पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+