पश्चिम बंगाल: चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में एक्शन में CBI, सात और FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एक्शन में आ गई है। इस मामले में रविवार को 7 और FIR दर्ज की गईं। कुल मिलाकर इस मामले में अभी तक 28 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

कोलकाता, 29 अगस्त। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एक्शन में आ गई है। इस मामले में रविवार को 7 और FIR दर्ज की गईं। कुल मिलाकर इस मामले में अभी तक 28 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

CBI

इस मामले में अभी तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को 18 अगस्त को जांच का आदेश दिया था। इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में आने से पहले राज्य के कई पुलिस स्टेशनों में इस मामले में केस दर्ज कराए गए थे, लेकिन अब उन सभी मामलों की पड़ताल भी सीबीआई ही करेगी।

Recommended Video

    West Bengal: चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में CBI का एक्शन, सात और FIR | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया को मिली प्लेन हाइजैक करने की धमकी

    इस मामले में पहली प्राथमिकी 3 मई को नदिया जिले के गंगानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। मामले का दूसरा केस बांकुरा जिले के कोतुलपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने हिंसा के पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों के बयान लेने शुरू कर दिये हैं। हिंसा की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीमों का गठन किया है।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इसी साल हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। चुनाव के परिणामों की घोषणा होते ही पश्चिम बंगाल में हिंसा शुरू हो गई थी। अब कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच टीमों का नेतृत्व संयुक्त निदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। इस टीम में उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और तीन पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+