वेस्ट बंगाल: दक्षिण दिनाजपुर के एक घर में मिली 5 लाशें, हत्या के बाद आत्महत्या का शक

कोलकाता। बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार को एक घर में पांच लोगों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें एक पुरुष, दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। पांचों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का शक जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 Bodies of five people of family found at home in Dakshin Dinajpur West Bengal

फांसी से लटकता हुआ मिला एक शव

जानकारी के मुताबिक, घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के जमालपुर गांव की है। रविवार को गांव के एक घर में परिवार के पांच सदस्यों की लाशें पड़ी मिलीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, एक शव लटका हुआ पाया गया और अन्य लोगों के सिर में चोटें हैं।

दिल्ली और यूपी के एटा में आया था ऐसा मामला

बता दें, ऐसा मामला देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एटा में भी सामने आ चुका है। एटा की श्रंगार कॉलोनी में 25 अप्रैल को एक परिवार के सभी पांच सदस्य मृत मिले थे। पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा करते हुए कहा था कि परिवार की बहू ने चार लोगों की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, हत्याएं क्यों की गईं इसका पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+