विधवा महिला के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप फिर गांव में कंगारू अदालत बैठाकर लगा दिया 60 हजार का जुर्माना

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ दबंगों ने गैंगरेप किया फिर जब महिला अपने गांव पहुंची तो कंगारू अदालत ने पीड़ित महिला और उसके प्रेमी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। हालांकि जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो गैंगरेप के सभी पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

birbhum 5 people did misdeed with woman and fine of sixty thousand rupees on victim

प्राप्त जानकारी के मुताबकि बीते 18 अगस्त को आदिवासी विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर मोहम्मदबाजार स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर कुछ दबंगों ने उनकी बाइक रोक ली। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसको और उसके प्रेमी को कमरे में कैद करके रखा गया फिर अगले दिन जंगल में जाकर पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

वहीं बीरभूम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुबिमल पॉल ने कहा कि सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि किसी तरह जब वह अपने गांव पहुंची तो उसे गांव में लगाई गई कंगारू अदालत में पेश किया गया और उसपर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने कहा कि कथित कंगारू अदालत की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कंगारू कोर्ट ने महिला के ऊपर जुर्माना लगाने की पीछे वजह यह बताई कि वह एक गैर-आदिवासी के साथ घूम रही थी। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि महिला से गैंगरेप भी इसी कारण किया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+