टीएमसी नेता के बिगड़े बोल, कहा- 'एक बिहारी, सौ बीमारी', भाजपा ने बोला हमला

बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता ने एक जनसभा में अपने बिहार विरोधी बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।

15 मार्च, कोलकाता। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता ने एक जनसभा में अपने बिहार विरोधी बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। टीएमसी के विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने बिहार के लोगों को बीमारी कहकर संबोधित किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में उन्होंने कहा कि बिहारी एक बीमारी है और बंगाल को बीमारी मुक्त होना चाहिए।

Manoranjan Byapari

बंगालियों से किया ये आह्वान

मनोरंजन ब्यापारी ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित हुए पुस्तक मेले में कहा, 'यदि आपकी रगों में बंगाली खून बहता है...यदि आपकी रगों में खुदीराम और नेताजी का खून दौड़ता है और यदि आप अपनी मातृभाषा और मातृभूमि से प्यार करते हैं, तो आपको जोर से चिल्लाना होगा - 'एक बिहारी, सौ बिमारी' (बिहार का एक व्यक्ति 100 बीमारियों के बराबर है)'। हमें बीमारियां नहीं चाहिए। बंगाल को रोगमुक्त बनाएं। जय बांग्ला, जय दीदी ममता बनर्जी।'

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशं​क

उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यदि बिहार में सब कुछ अच्छा है उन्हें वापस बिहार चले जाना जाहिए।

भाजपा ने साधा निशाना

ब्यापारी के इस बयान पर टीएमसी के पूर्व नेता भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- पहले उनकी नेता ममता बनर्जी बिहारियों और यूपीवासियों को बाहरी बताती है और अब बंगाल को बिहारियों से मुक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी टैग किया, जिन्हें हाल ही में बंगाल में उपचुनाव के लिए तृणमूल उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, 'बिहारी बाबू श्री शत्रुघ्न सिन्हा से मेरा विनम्र प्रश्न। महोदय, टीएमसी विधायक मनोरंजन ब्यापारी के इस शर्मनाक बयान पर आप क्या महसूस करते हैं? आपका नया पार्टी सहयोगी बिहारियों के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में बहुत पारदर्शी है।'

बता दें कि ब्यापारी पहली बार विधायक बने है। पहल पिछले साल बंगाल चुनाव में हुगली से जीते थे। रिपोर्ट के मुताबिक वह 24 साल की उम्र में जेल गए और वहां कई किताबें भी लिखीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+