कौशांबी: रात में परिवार ने एक साथ खाया खाना, सुबह मासूम सहित तीन लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
कौशांबी: खाया खाने सुबह मासूम सहित तीन लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
कौशांबी, 04 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से है। यहां रात को खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। तो वहीं, सुबह तक एक बुजुर्ग महिला की घर पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज़ के लिए ले जाते समय मासूम बच्ची समेत एक लोग की रास्ते में मौत हो गई। परिवार के दो सदस्यों को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।

ये मामला कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के चक पिन्ह गांव का है। गांव के रहने वाले भैयालाल पेशे से किसान हैं। मंगलवार की रात परिवार के 6 सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। इसमें भैयालाल, पत्नी शिवकली (65), बेटा कंधई (35), बहू सीमा (30), पोता डीएम (5), बेटी सरिता (22) शामिल हैं। जबकि दो बच्चों मोहिनी और मोहित ने खाना नहीं खाया। बता दें कि खाना खाने के बाद सभी की तबीयत ख़राब हो गई और वो उल्टियां करने लगे। कई उल्टी होने के बाद सूरजकली ने घर पर ही दम तोड़ दिया।
रात करीब दो बजे चीख-पुकार मचने पर पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर में सभी को बेसुध देखा। सभी को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पोते डीएम (5), बहू सीमा (30) और शिवकली की मौत हो गई है। जबकि भैयालाल, सरिता और कंधई की हालत गंभीर है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।
सीओ श्यामकांत ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिवार द्वारा जहरीला भोजन खाने की बात सामने आई है। भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। घटना का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगा। परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications