Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाप ने बेटी को दी 'प्यार' की खौफनाक सजा, सिर काट कर कीचड़ में दफनाया

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तीन दिन पहले कीचड़ में किशोरी की सिर कटी लाश मिलने का मामला खुल गया है। मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ हैा किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने अपने साथी संग मिलकर की थी। युवती की पहचान के बाद पुलिस हत्या की कड़ियां जोड़नी शुरू की तो गुत्थी सुलझा गई। पुलिस ने पिता व उसके साथी को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। हत्या की वजह बेटी का प्रेम था। बेटी के एक युवक से प्यार करने से नाराज पिता ने अपनी झूठी शान के खातिर उसे मारने का प्लान बनाया था और फिर बेटी की गला काटकर हत्या के बाद उसका सिर कीचड़ में फेंक कर छिपा गया था।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र में मवई गांव पड़ता है। यहां की रहने वाली अंजलि (14) गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले युवक अंजलि से मिलने के लिए उसके घर आया था और इस दौरान पिता ने दोनों युगलों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया था। उस वक्त तो युवक की पिटाई कर छोड़ दिया गया और बेटी को सुधर जाने के लिए सख्त चेतावनी दी थी, लेकिन अंजलि और उसके प्रेमी ने एक दूसरे से मिलना नहीं छोड़ा और दोनों के प्रेम के चर्चे गांव में आम हो गए थे। बार-बार कानफूसी पिता के कानों तक पहुंच रही थी और अंदर ही अंदर अपनी बेईज्जती व समाज में बदनामी को लेकर पिता ने बेटी को ही मार डालने का निर्णय लिया और फिर खौफनाक प्लान बनाकर अपने साथी को घर बुलाया।

मौसी के घर ले जाने का बहाना

मौसी के घर ले जाने का बहाना

पुलिस के अनुसार, अंजलि को उसके मौसी के घर छोड़ने की जानकारी पिता ने दे दी और घर में भी सभी को यही बताकर आश्वस्त कर दिया। हालांकि, अंजलि ने यह बात अपने प्रेमी को भी फोन कर बता दी कि उसे कोखराज स्थित उसके मौसी के घर भेजा जा रहा है। 2 जून को देशराज व उसका दोस्त गुनगेश बाइक से अंजलि को लेकर उसके मौसी के घर रवाना हुए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी ने करारी बजार में नाश्ता किया और फिर अर्का महाबीरपुर गांव के पास पहुंचे। यह इलाका ससुर खदेरी नदी का किनारा और मुफीद व सूनसान स्थान देखकर बाइक रोक कर सभी नीचे उतर गए। इससे पहले की अंजलि कुछ समझ पाती उसका चापड़ से गला काट दिया गया। वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पर पड़ी। हालांकि, इसके बाद भी हत्यारों की दरिंदगी जारी जारी और अंजलि का पूरा गला ही काटकर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर को छिपाने के लिए कीचड़ में फेंक दिया गया और फिर यहां से दोनों हत्यारे फरार हो गए। रास्ते में दोनों अपने खून से सने कपड़े जला दिए और दूसरा कपड़ा पहन कर वापस चले आए। सुबह सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

मोबाइल से मिले कातिल

मोबाइल से मिले कातिल

अंजलि की हत्या की गुत्थी शायद ही सुलझती अगर पास में ही उसका मोबाइल न मिला होता। कीचड़ में पड़े मोबाइल की डिटेल जब आई तो पुलिस को आखिरी नंबर उसके प्रेमी का ही मिला था और प्रेमी ने जब किशोरी की पहचान कर दी तो हत्या की पूरी कहानी धीरे-धीरे साफ होती गई और किशोरी की पहचान होने के बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो गांव में पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो पिता ने पूरा राज उगल दिया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद करने के बाद अब दोनों को जेल भेज दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+