Ravan Dahan: कैमोर दशहरा मेले में दिखा जबरदस्त क्रेज, यहां हुआ सबसे ऊंचे 'रावण' के पुतले का दहन
Ravana Dahan: मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में दशहरा मेले का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। रीवा ,सतना, कटनी ,इंदौर और ग्वालियर आदि शहरों में 'रावण' के पुतले का दहन किया गया है।
Recommended Video
मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में शनिवार की रात को जगह जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। कटनी के कैमोर दशहरा मैदान में जलाया जाने वाला रावण का 102 फीट ऊंचा पुतला प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला है।

प्रदेश में सबसे बड़े रावण पुतलों में शामिल कैमोर का 102 फीट लंबे रावण का दहन 8फीट लंबे इलेक्ट्रिक बाण से हुआ है। जिसे देखने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु कैमोर दशहरा मैदान पहुंचे थे।
आपको बता दे वाराणसी से आई रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए लंकापति रावण का अंत किया और मंच से करीब 300मीटर की दूरी में बने रावण के पुतले का दहन करने के लिए 8फीट लंबा इलेक्ट्रिक बाण छोड़ा जो वायर के माध्यम से रावण के नाभि में लगी और देखते ही देखते रावण जल उठा।

कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संजय पाठक ने बताया कि पिछले 78वर्षों से ऐसी रामलीला मंचन और दशहरा कही और देखने नहीं मिला न सिर्फ भव्य रावण दहन होता है। बल्कि रामलीला मंचन की प्रस्तुति भी बेहद सुंदर तरीके से प्रदर्शित की जाती है। यही वजह है कि यहां हर वर्ष लाखो लोग पहुंचकर रावण दहन ओर रामलीला आनंद लेते है। ये पर्व अहंकार का नाश करने वाला और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रूप में मनाया जाता है।
वही एसीसी कंपनी के हेड वैभव दीक्षित ने बताया कि एसीसी अपनी परम्परा को निरंतर जारी रखे हुए है। हमने न सिर्फ प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण बनाया बल्कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी बनाई रखी जिसके लिए जिला प्रशासन से भी योगदान मिला है।












Click it and Unblock the Notifications