Katni News: कटनी में NCB ने पकड़ा दुनिया का सबसे महंगा गांजा, कीमत ढाई करोड़ रुपए
Katni News: नशाखोरी के खिलाफ NCB का अभियान लगातार जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ओडिशा से गांजे की तस्करी के एक और मामले का भंडाफोड़ किया है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में इस नशीले पदार्थ की करीब 13 क्विंटल वजनी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से नेटवर्क के बारे में पूछतांछ की जा रही है।

जानकारी मुताबिक एनसीबी इंदौर को ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप रवाना होने की जानकारी मिली थी। ट्रैकिंग किए जाने पर गांजा लोड ट्रक बड़वारा के रास्ते कटनी जिले की ओर आने का पता चला।
एनसीबी की टीम ने निरीक्षक अरविंद शर्मा और बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदेह के आधार पर पठरा के पास ढाबे पर खड़े ट्रक नम्बर सीजी 08 एके 2857 की जांच की। ट्रक के साथ मिले दो लोगों ने प्याज लोड होने की बात कही।
लेकिन जब पुलिस टीम ने ट्रक पर चढकऱ प्याज की बोरियां हटाई तो गांजा का जखीरा मिला। दोनों को हिरासत में लेकर ट्रक बड़वारा थाना ले जाया गया। बोरियों व पैकेटों में बंद गांजे का वजन करीब 13 क्विंटल निकला। जिसका अनुमानित मूल्य ढाई करोड़ बताया जा रहा है।
गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। जिन्होंने रेशमलाल निवासी राजनांदगांव व इंद्रसेन निवासी जांचगीर चांपा के रूप में पहचान बताई है। आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप मैहर किसके पास भेजी जा रही थी।
कटनी एसपी अभिजीत रंजन के जानकारी अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम को सूत्रों से जानकारी और सर्विलांस के आधार पर वाहन को ट्रैक कर रही थी। कटनी पुलिस के सहयोग से बड़वारा के पठरा में 13 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनो ही आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए पूछताछ जारी रखी है।












Click it and Unblock the Notifications