Katni News: स्पा सेंटर में पकड़ी गईं 6 महिलाएं, खुलासा होने पर लोग रह गए सन्न
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी शहर में लोग उस वक्त सन्न रह गए जब पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में देह व्यापार में संलिप्त 6 महिलाओं छह पुरुषों को पकड़ा गया है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां में संचालित हैप्पी स्पॉ सेंटर का बताया गया है। जहां लंबे समय से अनैतिक कृत्य की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।

जिस पर मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव, महिला टीआई मधु पटेल सहित 15 लोगो की टीम ने मिलकर दबिश देते हुए मौके से 6 युवक और 6 युवतियां अनैतिक कृत्य करते पकड़े गए है। वही पुलिस ने स्पॉ सेंटर से डाटा रजिस्टर, नगदी, अनैतिक सामग्री सहित आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए है।
मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया की शिकायतो के आधार पर हैप्पी स्पॉ सेंटर में छापेमार कार्यवाही करते हुए 6 युवक 6 युवतियां पकड़ा है। हालांकि की पुलिस ने संचालक को अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है।
आपको बता दे शहर भर में स्पॉ सेंटरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जहां काम कर रही अधिकांश युवतियां दूसरे शहरों से लाई गई होती है। जिनका न तो पुलिस के पास रिकॉर्ड नही होता न ही स्पॉ संचालक युवतियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications