'इस फोटो में असहनीय दर्द है...', कासगंज हादसे की दिल छू लेने वाली ये तस्वीर आपकी आंखों में ला देगी आंसू
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई रो दे रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं।
दरअसल, शनिवार को एटा के रहने वाले लोग कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे थे। श्रद्धालुओं में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर चालक पटियाली दरियावगंज मार्ग से होते हुए जा रहा था।

श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर ककराला गांव में स्थित आदर्श तालाब के समीप पहुंचा था। उसी समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत तालाब में पलटी मार गया। ट्रैक्टर के तालाब में पलटी मारने के बाद उसमें सवार महिला-पुरुष और बच्चे पानी में ट्राली के नीचे दब गए।
इस हादसे में घटनास्थल पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे मरने वालों की संख्या भी बढ़ता गई और शनिवार शाम तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 23 हो गई।
हादसे के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे लोग लाशों के ढेर में अपनो को तलाशते नजर आए। घटना में कई मासूम बच्चों की भी मौत हो गई। जिसमें राजेश की बेटी पायल की मौत हो गई। पायल काे उसकी बुआ तालाब से बाहर लेकर आई थी।
बाहर लाने के बाद उन्होंने उसे उल्टा लिटा दिया और काफी देर तक उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास करते हुए उसके जिंदा होने की उम्मीद लगाए बैठे रहीं लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह मुकेश नामक एक युवक का बेटा कुलदीप भी इस हादसे के दौरान तालाब में डूब गया था। कुलदीप को बाहर निकालने के बाद उसके पिता उसके मुंह में मुंह सटाकर फूंकते रहे। उनको उम्मीद थी कि उनका बेटा जिंदा हो जाएगा।
काफी देर तक वे अपने बेटे के उठ खड़े हाेने का इंतजार करते रहे। पिता द्वारा बेटे को जिंदा करने के लिए रोते हुए मशक्कत करता देख वहां मौजूद हर किसी कि आंख में आंसू आ गए। वहीं अब पिता पुत्र की यह मार्मिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर लोगों की आंखें भर जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications