यूपी में जीका वायरस की दस्तक, कानपुर में मिला पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कानपुर, 24 अक्टूबर: केरल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। कानपुर में जीका वायरस का एक मरीज सामने आया है। सूचना मिले के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मरीज और उसके करीब रहे 22 लोगों, साथ ही इलाज कर रहे स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी का सैंपल भी जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है।

डेंगू बुखार के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
57 वर्षीय एमएम अली एयरफोर्स कर्मचारी हैं। डेंगू, बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें 19 अक्टूबर को सेवेन एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार ना आने पर उनके टेस्ट के लिए सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी पुणे को भेजे गए थे। यहां टेस्ट होने के बाद शनिवार देर रात पता चला है कि मरीज जीका पॉजिटिव है। जीका वायरस की पुष्टि होने पर दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम भी अस्पताल पहुंची। साथ ही मरीज के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, जीका संक्रमण की रोकथाम के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं।
डीएम ने बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
उधर, कानपुर के डीएम विशाख जी ने एयरफोर्स अस्पताल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, उर्सला, डफरिन, कांशीराम अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलाई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज से संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया और रोग से बचाव के कदम उठाए गए। डीएम ने नगर निगम की टीम से फॉगिंग और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज में जीका की पुष्टि हुई है। यह उत्तर प्रदेश का पहला मामला है। उन्होंने कहा कि रोकथाम के कदम उठाए जा रहे हैं। इसका वायरस कोरोना की तरह नहीं फैलता। यह डेंगू की तरह वेक्टर बोर्न है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?












Click it and Unblock the Notifications