सामने आया कानपुर मैच के दौरान ‘गुटखा' खाने वाला वायरल शख्स, बताया क्या है सच?

सामने आया कानपुर मैच के दौरान ‘गुटखा' खाने वाला वायरल शख्स, बताया क्या है सच?

कानपुर, 26 नवंबर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक शख्स के वीडियो और फोटो वायरल हो गए। जिसकी वजह से शख्स, क्रिकेट मैच से ज्यादा खुद सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, वायरल वीडियो में शख्स के मुंह में कुछ भरा हुआ है। कानपुरिया स्टाइल में चबाते हुए वो किसी से फोन पर बात कर रहा है। देखते ही देखते शख्स का वीडियो वायरल हो गया और कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया। इतनी ही नहीं, सोशल मीडिया पर शख्स के कई तरह के मीम से बन गए हैं, जो वायरल हो रहे है।

Recommended Video

    सामने आया कानपुर मैच के दौरान ‘गुटखा' खाने वाला वायरल शख्स, बताया क्या है सच?
    जिसकी फोटो हुई वायल वो आया सामने

    जिसकी फोटो हुई वायल वो आया सामने

    सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने के बाद शख्स अब मीडिया के सामने आया है। सामने आने वाले शख्स का नाम है शोभित पांडेय। शोभित पेश से एक बिजेनसमैन है और माहेश्वरी इलाके में रहते है। मैच के दौरान गुटखा खाने के सवाल पर शोभित पांडेय ने बताया कि वो गुटखा नहीं खा रहे थे, वो मिठी सुपारी खा रहे थे। शोभित ने बताया कि गुरुवार 25 नवंबर को जब उन्हें गेट नंबर 11 से एंट्री की थी तो मसाला (गुटखा) गेट पर निकलवा लिया गया था। हालांकि, वो अपनी फोटो वायरल किए जाने को लेकर खफा भी नजर आए। शोभित ने कहा कि स्टेडियम में कई लोग गुटखा वगैरह खा रहे थे, लेकिन पता नहीं कैमरा उन पर ही क्यों फोकस कर दिया गया।

    मीठी सुपारी थी मुंह में

    मीठी सुपारी थी मुंह में

    वहीं, पास बैठी युवती के बारे में पूछने पर शोभित ने बताया कि वीडियो में उनके पास में बैठी दिख रही युवती उनकी बहन है। गुटखे की तलब के चलते उन्होंने अपनी बहन से मीठी सुपारी मांग कर मुंह में दबा ली थी। सोशल मीडिया पर माफी मांगते फोटो के बारे में पूछे जाने पर शोभित ने बताया कि माफी मांगने वाला ऐसा कोई फोटो उन्होंने देखा नहीं है। ना ही कोई माफी मांगी है। शोभित ने कहा वैसे मैंने कुछ गलत नहीं किया है, अगर लोगों को लगता है कि मैंने गलत किया है तो मैं माफी मांगता हूं।

    शोभित को काफी पसंद है क्रिकेट

    शोभित को काफी पसंद है क्रिकेट

    शोभित की मानें तो उन्हें क्रिकेट काफी पसंद है, वो स्टेडिमय में जाकर भारत और न्यूजीलैंड का पूरा मैच देखेंगे। वह शुक्रवार को भी मैच देखने पहुंचे हुए थे। बता दें, ग्रीन पार्क में काफी लंबे अर्से बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। कानपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दर्शकों को बताया था कि स्टेडियम के अंदर अनावश्यक चीजों को ले जाना वर्जित है। इसके साथ ही एंट्री गेट पर दर्शकों की चेकिंग कर प्रवेश दिया जा रहा था। सवाल ये उठता है कि फिर कैसे लोग स्टेडियम के अंदर पान मसाल कैसे ले गए।

    राजू श्रीवास्तव ने किया कमेंट

    राजू श्रीवास्तव ने किया कमेंट

    बता दें,कानपुर के ग्रीन पार्क में इंडिया और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन के आखिरी सत्र का मैच चल रहा था। इसी दौरान टीवी पर गुटखा खाकर मैच देख रहे शोभित पांडेय का मोबाइल फोन पर बात करते हुए फोटो सामने आई। टीवी स्क्रीन पर इस मजेदार फोटो को देखकर लोगों ने आपस में चर्चा करना शुरू कर दिय। तो वहीं, देखते ही देखते युवक को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मजेदार फोटो को कई बड़ी हस्तियों ने भी शेयर किया है। तो वहीं, मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी करते हुए इसे कानपुरिया अंदाज़ बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+