कोरोना की वैक्सीन के तीसरे स्टेज का देश में 5 जगहों पर ह्यूमन ट्रायल, कानपुर में शुरू हुआ- VIDEO
कानपुर। भारत में कोरोना वैक्सीन तैयार करने की कोशिशों में जुड़े डॉक्टर्स यूपी के कानपुर में भी ह्यूमन ट्रायल करेंगे।डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) की सेक्रेटरी रेणु स्वरूप के मुताबिक, देश में पांच जगहों पर कोरोना वैक्सीन की तीसरे स्टेज का ह्यूमन ट्रायल होगा।

कानपुर में भी ह्यूमन ट्रायल
कानपुर के आर्यनगर इलाके के एक निजी अस्पताल में पहले भी ओटा-वायरस और पेंटा वेलन वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हो चुका है, इन दिनों यहां कोरोना-वैक्सीन के ट्रायल की शुरूआत हुई है। प्रखर हॉस्पिटल के मालिक डॉ.जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि, अस्पताल में हैल्दी वालेंटियर की स्क्रीनिंग की शुरुआत हो चुकी है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें वैक्सीन की 14 दिन के अंतराल में दो ख़ुराक दी जाएंगी। खुराक देने के बाद वालेंटियर्स के एंटीबॉडीज़ की जांच के लिए सैम्पल भेजे जाएंगे।
Recommended Video

पहली ख़ुराक देने के 14वें दिन दूसरी ख़ुराक दी जाएगी
डॉ. जे. एस. कुशवाह ने कहा कि सबसे पहले हम उस व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रहे हैं कि कही उसे कोई दूसरी बीमारी तो नही हैं। रिपोर्ट आने के बाद हैल्दी वालेंटियर चुने जाएंगे। इसके बाद उनको वैक्सीन की दो ख़ुराक दी जाएगी। पहली ख़ुराक देने के 14वें दिन दूसरी ख़ुराक दी जाएगी। दूसरी ख़ुराक देने से पहले एंटीबॉडीज टेस्ट लिए जायेंगे। फिर वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक दी जाएगी।''

28 दिन बाद एंटीबॉडीज़ टेस्ट कराए जाएँगे
''इसी तरह फिर 28 दिन बाद उनकी एंटीबॉडीज़ टेस्ट कराए जाएँगे। यह सभी टेस्ट आई सी एम आर से अप्रूवड लैब दिल्ली में होंगे। हम लोग कोई टेस्ट नही करेंगे। हम सिर्फ सैम्पल लेंगे। वैक्सीन देने के बाद हम उसे दो से तीन घंटे अस्पताल में ही रखेंगे। ताकि उस मानव पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है, ये पता कर सकें। अगर होता है तो हम उसे आईसीएमआर को सूचित करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications