कानपुरः 9वीं की छात्रा की फोटो को एडिट कर हॉफ न्यूड शॉट बनाकर INSTAGRAM पर किया वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा के फोटो को एडिट कर हाफ न्यड शॉट बनाकर इंस्टाग्राम पर उसे वायरल कर दिया गया। जब छात्रा की फोटो उसके साथियों तक पहुंची तो वो भी हैरान रह गए। मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा तो प्रबंधन ने मामले की जांच करने के बजाए छात्रा को दोषी मानते हुए उसे निकाले जाने का नोटिस दे दिया।

स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को विद्यालय से निकाला
यह पूरा मामला कानपुर के कैंट का है। इस इलाके में स्थित स्कूल की नौवीं की छात्रा का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब यह मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा तो उन्होंने छात्रा के परिजनों को स्कूल से बेदखल करने का नोटिस थमा दिया। छात्रा के परिजनों ने डीआईजी से गुहार लगाई है। डीआईजी ने साइबर सेल और बेकनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

साइबर सेल कर रही है आरोपित की तलाश
साइबर सेल फोटो को वायरल करने वाले की खोजबीन में लग गई है। परिजनों का कहना है कि जिस स्कूल प्रबंधन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए कि फोटो आखिर किसने वायरल किया, उल्टा उसने पीड़िता को ही स्कूल से निकालने का नोटिस दे दिया। छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर फोटो एडिट कर वायरल कर दिया।

पिता का स्कूल के छात्रों पर आरोप
फोटो के वायरल होने का मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा। पिता की मानें तो किसी साथी छात्र ने बेटी को बदनाम करने की कोशिश की है। वहीं एसएसपी का कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं और जांच की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले की साइबर सेल प्रभारी एसपी क्राइम राजेश यादव का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि कमेटी कर रही है जांच
स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की गई है और फोटो वायरल करने वाले की खोजबीन जारी है। वहीं जब इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन से पूछा गया तो उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जो कमेटी है, उसको जांच करने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications