UP News: रक्षाबंधन पर छोटी बहन ने उठाया ऐसा कदम, नहीं रुक रहे भाई के आंसू, एक साल पहले हो गई थी पिता की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से रक्षाबंधन के दिन एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में भद्रा के समय एक भाई अपनी बहन से राखी नहीं बंधवाया। इस बात से नाराज बहन ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दी थी। बताया यह भी जा रहा है कि भाई-बहन के बीच कुछ समय अनबन चल रही थी।
इस घटना के बाद करने वाली बालिका के परिवार में मातम बसरा हुआ है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि बालिका की उम्र अभी महज 14 साल ही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

यह पूरा मामला कानपुर जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव का है। गांव के रहने वाले सत्यवीर नामक व्यक्ति की पिछले साल मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सत्यवीर के परिवार में उनका 20 वर्षीय बेटा शोभित समेत परिवार के अन्य लोग हैं।
अपनी मां को ननिहाल लेकर जा रहा था शोभित
बताया जा रहा है कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन शोभित अपनी मां को दोपहर में ननिहाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसकी 14 वर्षीय बहन शुभी ने राखी बांधने के लिए कहा। जिस पर शोभित द्वारा भद्रा काल होने की बात कही गई।
शोभित में यह भी कहा कि मां के घर से वापस लौट के बाद वह राखी बंधवा लेगा। उसके बाद वह अपनी मां को लेकर ननिहाल के लिए निकल गया। घर पर छोटी और बड़ी बहन तथा शोभित की दादी थी।
छत पर बने कमरे में कर ली आत्महत्या
भाई और मां के जाने के बाद दोपहर में ही शुभी छत पर बने कमरे में गई और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ननिहाल से जब शोभित वापस लौट कर आया और छत पर गया तो कमरे में छोटी बहन की डेड बॉडी फंदे से लटकते हुए देखते ही वह रोने चिल्लाने लगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंचे उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं इस छोटी सी बात को लेकर इतना बड़ा कदम उठाए जाने और जान देने की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications