जानिए सीसामाऊ सीट पर कब होगी वोटिंग, सपा की फिर से होगी जीत या बीजेपी भेदेगी किला?
Sisamau By-Election News Uttar Pradesh: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी सीटों पर 13 नवबंर को वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कानपुर की सीसामऊ हॉट सीट पर प्रदेशवासियों की नजर है। यह वही सीट हैं जहां से समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। इस समय वह जेल में बंद हैं और उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
इरफान सोलंकी ने सपा से इस सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन जून महीने में एमपी-एमलए कोर्ट ने आगजनी मामले में सात महीने की सजा सुनाई। इस कारण उनकी सदस्यता समाप्त हो गई और यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।सीसामऊ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2022 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

सीसामऊ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेशके कानपुर नगर जिले में आती है। 2022 में सीसामऊ में कुल 50.68 प्रतिशत वोट पड़े। 2022 में समाजवादी पार्टी से हाजी इरफान सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी के सलिल विश्नोई को 12266 वोटों के मार्जिन से हराया था।
भहाजी इरफान सोलंकी (सपा) को 79,163 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के सलिल विश्नोई को 66,897 वोट मिले थे।
इस उपचुनाव में सपा जहां फिर से जीत की दावेदारी कर रही है वहीं बीजेपी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही . सपा ने यहां से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि भाजपा और बसपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications