UP News: कानपुर में बच्चों ने चार पिल्लों को जिंदा जलाया, घटना देख सहम गए लोग, पुलिस में शिकायत दर्ज

UP News: यूपी के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर जिले में छोटे बच्चों ने पार्क में 4 पिल्लों को जिंदा जला दिया। घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने जब नजारा देखा तो सहम गये। इस मामले में उम्मीद एक किरण संस्था की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पूरा मामला कानपुर के किदवईनगर स्थित गीता पार्क का है। बताया जा रहा है कि पार्क में दो सप्ताह पहले एक डॉगी ने चार पिल्लों को जन्म दिया था। पार्क में टहलने वाले लोगों ने ठंड से उन्हें बचाने के लिए पार्क के एक कोने में खरपतवार रखकर उनका एक छोटा सा घर बना दिया। इस घर में चारो पिल्ले रहते थे।

up-news-children-burnt-four-puppies-alive-in-kanpur

उम्मीद एक किरण संस्था के अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि रविवार को बेगम पुरवा के रहने वाले 8-10 साल बच्चे पार्क में खेलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने पार्क के किनारे बनाए गए डॉगी के घर को आग लगा दिया। आग लगाए जाने के बाद उसमें छूपे पिल्‍ले जलने लगे।

आग की लपटे देखकर आसपास के लोग वहां भागे दौड़े पहुंचे और लोगों ने पानी का छिड़काव करते हुए आग बुझाई लेकिन तब तक चारों पिल्ले जलकर मर गए थे। घटना के बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और भीड़ जुटती देख दो बालक भाग वहां से निकले जब की एक को लोगों ने पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिल्लों को फूंकने वाले बच्चे विशेष वर्ग के हैं जिसके चलते इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+