सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीएम योगी की पहली सेल्फी, तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे थे

कानपुर। अभी तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेल्फी खूब वायरल होती थी, लेकिन अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा खींची गई उनकी पहली सेल्फी वायरल हो रही है। बता दें कि उन्होंने यह सेल्फी कानपुर दौरे के दौरान खींची थी, जिसे सूचना विभाग ने जारी किया है। इस सेल्फी में योगी आदित्यनाथ के पीछे नमामि गंगे की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

Recommended Video

      CM Yogi Adityanath की पहली सेल्फी Social Media पर वायरल,Namami Gange project का लिया जायजा
      UP CM Yogi Adityanath took the first selfie

      14 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का होना है कार्यक्रम
      दरअसल, योगी आदित्यनाथ 14 दिसंबर को कानपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा लेने पहुंचे थे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीकॉप्टर उतरने के बाद उन्होंने स्ट्रीमर द्वारा गंगा का निरीक्षण किया।

      UP CM Yogi Adityanath took the first selfie

      सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी
      बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा नाले पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेल्फी ली। बता दें कि पहली बार है जब योगी आदित्यनाथ ने अपनी सेल्फी खींची है। इस सेल्फी में योगी आदित्यनाथ के पीछे नमामि गंगे की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। साथ ही यह पहला मौका है जब स्मार्टफोन से खींची हुई सेल्फी मुख्यमंत्री के सूचना विभाग ने जारी की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+