दो लड़कियों में हुआ प्यार, दिल्ली भागकर रचाया समलैंगिक विवाह, घरवालों का हंगामा
कानपुर। समलैंगिक रिश्तों को स्वीकारने में समाज अभी भी तमाम आधुनिक विचारधारा के बावजूद पीछे है। कानपुर में दो युवतियों के समलैंगिक विवाह के बाद कानपुर में हंगामा खड़ा हो गया है।
बचाना चाहते हैं अपनी शादी तो फेसबुक पर लाइफ पार्टनर को करें अनफ्रेंड
दोनों ही लड़कियों के घरवालों ने जमकर हंगामा काटते हुए कहा कि उनकी बेटियों पर किसी तांत्रिक ने कुछ मंत्र वगैरह कर दिया है। बढ़ते हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों की पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की।
आपको बता दें कि दोनों ही लड़कियां कानपुर के रेल बाजार इलाके में रहती थी और आपस में प्यार करती थीं। दोनों ने एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लिया। लेकिन दोनों लड़कियों के फैसले को दोनों
के घरवालो को स्वीकार नहीं था।
घरवालों के विरोध के चलते दोनों ही लड़कियों को घर छोड़ना पड़ गया। दोनों लड़कियों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ दिल्ली में विवाह कर लिया। लेकिन जब लड़कियों ने इस बाबत घरवालों को फोन करके जानकारी दी तो घरवालों ने दूसरी लड़की के खिलाफ पुलिस में बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसके बाद पुलिस दोनों ही लड़कियो की तलाश में जुट गयी।
गौरतलब है कि दोनों ही लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती थी और इस दौरा दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगी थी। लेकिन जब इस बाबत घरवालों को जानकारी मिली तो दोनों के ही आपस में मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गयी। घरवालों को विरोध के चलते दोनों ही लड़कियों ने 30 जुलाई को घर से भागने का फैसला कर लिया।













Click it and Unblock the Notifications