कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Kanpur news, कानपुर। कानपुर महानगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में देशी शराब पीने से 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। बता दें, जिस शराब को पीने से दो लोगों की मौत हुई, वह शराब परचून की दुकान से बेची जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्च और दो सिपाहियो को निलंबित कर दिया है।

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
स्थानीय लोगों के अनुसार सुखाइयापुर गांव की परचून की दुकान से गांव के ही वीरेंद्र यादव, शिव शंकर, नरेंद्र व जीतू ने शुक्रवार शाम देशी शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद से ही तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया फिर उन्हें ज़िला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दो लोगों को ज़िले के अलग-अलग अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अस्पताल में एडमिट लोगों का उपचार जारी है।

पुलिस प्रशासन में हड़कंप
शराब पीने से हुई दो मौतों को लेकर जिला प्रशासन में एक बार फिर हड़कंप मच गया। डी एम और एसएसपी ने घटना के बाद मौके का निरिक्षण किया। एसएसपी अनंत देव के अनुसार प्रथम दृष्ट्या शराब के सेवन करने के कारण मौत होना पाया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अन्य कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

दो सिपाही निलंबित
गांव का ही राहुल यादव शराब ठेके का सेल्समैन है उसके भाई की गांव में परचून की दुकान है। ठेके से शराब लाकर परचून की दुकान से शराब बेचता था। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ठेके के आलावा परचून की दुकान से शराब बेची जा रही थी। इस लापरवाही पर चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications