JCB की खुदाई में मलबे से न‍िकली 2 क्‍विंटल की त‍िजोरी, खजाने की अफवाह पर उमड़ी भीड़

कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की शाम खुदाई के दौरान मलबे से एक तिजोरी म‍िली। इस तिजोरी पर मकान मालिक और क‍िराएदार दोनों ने अपना दावा ठोक दिया। उधर, इलाके में ये खबर फैल गई कि मलबे से खजाना न‍िकला है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने तिजोरी को अपने कब्‍जे में लिया और मामले की जानकारी अधि‍कारियों क दी। मामले की जानकारी पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि जि‍ला अधि‍कारी के आदेश पर ति‍जोरी को अधि‍कारियों के सामने खोला जाएगा। बता दें, ति‍जोरी का वजन करीब दो क्‍विंटल है, जिसे जेसीबी से उठाकर पुलिस चौकी पहुंचाया गया।

सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई दुकानें, हटाया जा रहा मलबा

सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई दुकानें, हटाया जा रहा मलबा

दरअसल, मंधना में जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए कई दुकानें ग‍िराई गई हैं। इसके बाद दुकानदारों की मौजूदगी में जेसीबी से मलबा हटवाए जाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार की शाम को दुकानदार दिनेश त्रिवेदी भी मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान मलबे से एक पुरानी तिजोरी म‍िली। जेसीबी चालक और काम में जुटे मजदूरों ने तिजोरी म‍िलने की बात लोगों को बताई, जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशि‍श की, लेक‍िन जब कोई वहां हटने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस को लाठी भी पटकनी पड़ी। इसके बाद तिजोरी को जेसीबी से पुलिस चौकी लाया गया। इसके बाद भीड़ पुलिस चौकी पर भी पहुंच गई, जिसके बाद लोगों को समझाकर वहां से हटाया गया।

मालिक और किराएदार ने ठोका अपना-अपना दावा

मालिक और किराएदार ने ठोका अपना-अपना दावा

त‍िजोरी म‍िलने के बाद ही दुकान मालिक महेश मिश्रा के बेटे अरुण कुमार और किराएदार दिनेश ने उसपर अपना दावा ठोक दिया। अरुण ने कहा कि यह तिजोरी उनके पूर्वजों की है, इस जगह पर पहले पुश्तैनी बरामदा था। तिजोरी जमीन के अंदर से निकली है। इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। उधर, क‍िराएदार दिनेश का कहना है कि उन्‍हें पहले से इस तिजोरी की जानकारी थी। वहीं, पुलिस ने जब दोनों पक्षों से त‍िजोरी की चाभी मांगी, तो क‍िसी के पास नहीं थी।

अधि‍कारियों के आदेश पर खोली जाएगी त‍िजोरी

अधि‍कारियों के आदेश पर खोली जाएगी त‍िजोरी

नायब तहसीलदार विराग करवरिया ने बताया कि एडीएम फाइनेंस और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। आदेश पर तिजोरी खोली जाएगी। तिजोरी पुरानी है। सील कर बिठूर थाने में रखवा दी गई है। लोहे की तिजोरी में लॉकर के साथ हत्था लगा है। दो फुट लंबी-चौड़ी तिजोरी की ऊंचाई करीब ढाई फीट है। डीएम को जानकारी दे दी गई है। बुधवार को तिजोरी खोलने का फैसला किया जाएगा। एसओ बिठूर अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष त‍िजोरी पर अपना दावा कर रहे हैं, लेकिन चाभी कोई नहीं दे सका। उच्च अधिकारी मामले में आगे का फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+