कानपुर में रैली से पहले भाजपा को हुई मोदी की चिंता, हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम

modi rally
कानपुर। 19 अक्टूबर को भाजपा के पीएम कैंडिडेटस नरेन्द्र मोदी कानपुर से अपनी रैली कर यूपी में अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद यूपी में बने राजनीतिक तनातनी के माहौल मोदी की पहली रैली को लेकर अब भाजपा को चिंता सताने लगी है। चिंता मोदी की सुरक्षा को लेकर। भाजपा का अनुमान है कि इस रैली में तकरीबन 3 लाख लोग जुटेंगे। ऐसे में भीड़ जुटने के अनुमानों के कारण अब यूपी भाजपा की प्रमुख चिंता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर हो गई है।

मोदी की सुरक्षा को लेकर भाजपा की चिंता का ही नतीजा है कि इस बात के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं कि रैली में ज्यादा लोगों को इकट्ठा न होने दिया जाए। साथ ही जो लोग रैली में आएं, उन्हें सकुशल घर वापस भेजने की व्यवस्था की जाए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी के सुरक्षाकर्मी गुजरात से कानपुर पहुंच चुके हैं और रैली समाप्त होने तक वहीं रहेंगे। इसके अलावा पार्टी ने प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा है।

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर कानपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मोदी की रैली के साथ-साथ अखिलेश के दौरे को लेकर कानपुर नगर को डीजीपी मुख्यालय से 7 कंपनी पीएसी दी गई है। इसके साथ ही कानपुर को डीजीपी द्वारा 4 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 8 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 15 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी, 40 इंस्पेक्टर, 130 सब इंस्पेक्टर, 700 सिपाही और 100 महिला सिपाही दी गई हैं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता, एंटि सबोटॉज टीम के साथ ही खुफिया पुलिस कर्मियों को भी डीजीपी मुख्यालय से कानपुर भेजा गया है। वहीं रैली में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भाजपा ने पुख्ता इंतजाम किए गै। महिलाओं के लिए अलग गैलरी बनाई गई है। पंडाल के अंदर सिर्फ 50000 कुर्सियां लगाई गई है। रैली स्थल से 6 किमी दूर तक एलसीडी स्क्रीन और लाउडस्फीकर लगाए गए है ताकि रैली स्थल पर ज्यादा बीड़ ना बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+