बिकरू कांड: एसआईटी ने SP-CO समेत 40 पुलिसकर्मियों को माना दोषी, कार्रवाई की सिफारिश, देखें पूरी लिस्ट
कानपुर। 2 जुलाई की रात बिकरु गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर के आधार पर कानपुर के डीआईजी अनंत देव को योगी सरकार पहले ही निलंबित कर चुकी है। तो वहीं, अब एसआईटी ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, पुलिसकर्मियों की सूची जिला व पुलिस प्रशासन के पास भेजी गई है। इसमें सिपाही से इंस्पेक्टर तक शामिल हैं। इनमें 14 को दंड की संस्तुति की गई है जबकि 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पहले एडीजी जोन कानपुर और लखनऊ जांच कराएंगे, फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

देखें पूरी लिस्ट
पुलिसकर्मियों में तत्कालीन एसपी (ग्रामीण) प्रद्युम्न सिंह, तत्कालीन सीओ (कैंट) राम कृष्ण चतुर्वेदी और वर्तमान सीओ (एलआईयू) सूक्ष्म प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इनके अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात के शिवली थाना और लखनऊ के कृष्णा नगर थाने के एक पूर्व इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों को एसआईटी ने दोषी ठहराया गया है। इनमें वो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो पहले ही घटना में दोषी पाए गए और गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।
इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश
इनमें जेल में बंद चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी, दारोगा केके शर्मा, बजरिया थानेदार राममूर्ति यादव, पूर्व बजरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद इब्राहिम, एसके वर्मा, पूर्व चौबेपुर एसओ वेद प्रकाश, राधे श्याम यादव, संजय सिंह, सतीश चंद्र, राकेश कुमार, लालमणि सिंह, बृजकिशोर मिश्र, मुकेश कुमार, शिवली के पूर्व एसओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, रूरा के पूर्व एसओ धर्मवीर सिंह के नाम प्रमुख हैं।
लखनऊ में तैनात रहे पुलिसकर्मी भी नपे
इनके अलावा नजीराबाद के पूर्व एसओ जितेंद्र पाल, दारोगा दीवान सिंह, दारोगा विश्वनाथ मिश्रा, अजहर इशरत, कुंवरपाल सिंह, दारोगा संजय कुमार, जय कुमार त्रिपाठी, इंद्रापाल, बैजनाथ गौड़, सुजीत कुमार मिश्रा, लवकुश सिंह चौहान तत्कालीन थाना प्रभारी शिवली दीवान गिरी, सूबेदार सिंह, लखनऊ के कृष्णा नगर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय, कृष्णा नगर थाने के दारोगा अवनीश कुमार सिंह, सिपाही लायक सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, कुंवर पाल, धर्मेंद्र सिंह, विकास कुमार और सुरेश तिवारी पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications