दूसरी पत्नी का खुल गया राज, फौजी पति को मारकर चाहती थी 5 करोड़ की प्रॉपर्टी

Kanpur news, कानपुर। कानपुर के बिठूर में छह माहीने पहले एक सूटकेस में मिला शव रिटायर्ड फौजी नन्हेलाल का था। पुलिस का दावा था कि रिटायर्ड फौजी की हत्या उसकी पत्नी ने की थी। अब घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि दिसंबर माह में बिठूर के नौरंगाबाद में सूटकेस में शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली कि लखनऊ निवासी फौजी का पांच करोड़ का मकान औने-पौने दाम पर उसकी पत्नी बेच रही है। इस जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपी पत्नी नीलम, किराएदार अरविंद और उसके अधिवक्ता सत्येंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि प्रेसवार्ता के दौरान आरोपी पत्नी और किरायदार खुद को बेकसूर बताते रहे।

second wife along with three planned to murder her retired soilder

चार दिसंबर की रात लखनऊ के रिटायर्ड फौजी 65 वर्षीय नन्हेलाल सिंह की हत्या उनकी दूसरी पत्नी नीलम उर्फ पूजा व किरायेदार अरविंद राठौर ने अधिवक्ता दोस्त सत्येंद्र कुमार वर्मा व सतेंद्र के मुंशी राहुल सिंह के साथ मिलकर की थी। चारों बहाने से नन्हेलाल को बिठूर लाए और सुनसान रास्ते में कार रोककर नन्हेलाल के सिर पर लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की। पहचान मिटाने के लिए शव को ट्रॉली बैग में डालने के बाद जलाकर भाग गए थे। इस हत्या में अरविंद की पत्नी प्रतिभा की भूमिका भी देखी जा रही है।

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी ने पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद 17 फरवरी 2016 को प्रतापगढ़ की तलाकशुदा महिला नीलम से शादी की थी। नीलम व अरविंद ने नन्हेलाल के दोस्त पारा (लखनऊ) निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र से संपर्क कर संपत्ति हथियाने का प्लान बनाया और इसी प्लान के मुताबिक नन्हेलाल को बिठूर लाकर हत्या कर दी। आरोपित फर्जी वसीयत बनाकर अब नन्हेलाल का पांच करोड़ रुपये कीमत का मकान ढाई करोड़ रुपये में बेचने की फिराक में थे, लेकिन पकड़े गए। चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+