जिस काम में लगते है लोगों का वक्त, उसे जया प्रदा ने मिनटों में कर दिया
कानपुर। जिस काम में आम लोगों को घंटों का वक्त लग जाता है उसी काम को अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने चंद मिनटों में कर दिखाया। जी हां रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को महज 10 मिनट में ड्रइविंग लाइसेंस बनवा लिया।

अमर सिंह की करीबी मानी जानी वाली जया प्रदा जब दफ्तर में पहुंची तो आरटीओ दफ्तर ने अपने सारे नियम कानून ताख पर रख दिए और चंद मिनटों में जया प्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस उनके हाथों में थमा दिया। उनके लिए नियमों को तोड़ रात 9:30 बजे तक दफ्तर खुला रखा गया। अधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई पूरी कराई और जयाप्रदा को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया। इन सब में सिर्फ 10 मिनट का वक्त लगा।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में जया प्रदा को शाम सात बजे पहुंचना था। लेकिन वो वक्त से काफी देर पहुंची। उनके लिए कार्यालय खुला रखा गया। इसके बाद लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू हुई और सिर्फ 10 मिनट में बायोमेट्रिक टेस्ट साथ-साथ सारी औपचारिकताएं पूरी उन्हें लाइसेसं दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications